3 नवंबर, 2026  |  06:36 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आगरा में दस हजार की रिश्वत लेते जे ई और संविदाकर्मी को विजिलेंस ने दबोचा, कार्रवाई पर सवाल भी।

शमसाबाद स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
आगरा में दस हजार की रिश्वत लेते जे ई और संविदाकर्मी को विजिलेंस ने दबोचा, कार्रवाई पर सवाल भी।

शमसाबाद/आगरा। शमसाबाद स्थित विद्युत उपखंड कार्यालय में तैनात दो कर्मचारियों को एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया। पोस्टर पर लिखे नंबर पर की थी शिकायत एसपी विजिलेंस राजकुमार ने मीडिया को बताया कि विभाग ने हाल ही में सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार रोकने के लिए पोस्टर लगवाए थे, जिन पर विजिलेंस का नंबर दिया गया था। इसी नंबर पर शिकायतकर्ता अर्जुन पुत्र रामसेवक निवासी मोहल्ला टोला, शमसाबाद ने शिकायत दर्ज कराई थी। पकड़े गए कर्मचारियों के नाम अवर अभियंता विनेश यादव और निविदा कर्मी लोकेन्द्र सिंह बताए गए हैं। 
अर्जुन का कहना है कि उन्होंने अपने नए मकान के लिए 24 अक्टूबर को नए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। विभाग के कर्मचारियों ने मौके का निरीक्षण भी कर लिया था और जेई विनेश यादव से मिलने को कहा था।
     नए कनेक्शन के नाम पर मांगी रिश्वत
आरोप है कि जब अर्जुन शमसाबाद उपखंड कार्यालय में जेई विनेश यादव से मिला तो उन्होंने नया कनेक्शन पास करने के एवज में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान आगरा सेक्टर ने गोपनीय जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए।
       ट्रैप टीम ने कार्यालय में ही पकड़ा
सोमवार को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए जेई विनेश यादव और निविदाकर्मी लोकेन्द्र सिंह को कार्यालय में ही दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पर सवाल भी खबरों के अनुसार, दूसरी तरफ SDO शमसाबाद विकास नाथ तिवारी ने विजिलेंस की कार्रवाई पर ही सवाल उठा दिए हैं। SDO का कहना है कि बिना किसी लेन-देन के कार्यालय से जबरदस्ती टीम को उठा लिया गया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।