31 अक्टूबर, 2026  |  09:26 IST
Jila Nazar
शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और मोबाइल लूटने का आरोप,

अधिवक्ताओं पर मुकदमा दर्ज; आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 55 बार पढ़ा गया
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से मारपीट और मोबाइल लूटने का आरोप,

झांसी। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ कथित मारपीट, धक्का-मुक्की, अभद्रता और गाली-गलौज करने के मामले में अधिवक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में शामिल अधिवक्ताओं का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा नारेबाजी किए जाने की सूचना पर जेल चौकी प्रभारी हमराही पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मी प्रदर्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। आरोप है कि इससे आक्रोशित अधिवक्ताओं के समूह में शामिल कुछ लोगों ने चौकी प्रभारी और उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, धक्का-मुक्की और अभद्रता की। साथ ही वीडियो बना रहे पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन छीनने की घटना भी सामने आई।

विज्ञापन
WhatsApp

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस संबंध में एसपी सिटी प्रीति सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।