26 अक्टूबर, 2026  |  18:25 IST
Jila Nazar
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

हेमा मालिनी ने सरस्वती शिशु मंदिर में सौर संयंत्र का किया शुभारंभ

27 से 29 अक्टूबर तक होगा प्रांतीय संस्कृति महोत्सव, सांसद ने बच्चों को श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 31 बार पढ़ा गया
हेमा मालिनी ने सरस्वती शिशु मंदिर में सौर संयंत्र का किया शुभारंभ

मथुरा के डैम्पियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय प्रांतीय संस्कृति महोत्सव से पहले नवीन सौर ऊर्जा संयंत्र और इलेक्ट्रिक जनरेटर का शुभारंभ सांसद हेमा मालिनी ने किया। 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों के बीच विद्यालय में बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ये व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ।प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने अतिथियों का परिचय कराया। विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल और अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद खंडेलवाल ने सांसद को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद हेमा मालिनी ने पट्टिका का अनावरण किया। विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाया।बच्चों को संबोधित करते हुए सांसद हेमा मालिनी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेने और जीवन में कर्म, संगीत प्रेम तथा भक्ति को स्थान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय भारतीय संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने बच्चों से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली।कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव प्रसाद अग्रवाल ने की। संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार और आचार्य मीनाक्षी नागर ने संयुक्त रूप से किया।अंत में विद्यालय अध्यक्ष ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।