25 अक्टूबर, 2026  |  00:06 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मथुरा में मुठभेड़,डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में देर रात थाना हाईवे क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक पॉश सोसाइटी में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने …

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
मथुरा में मुठभेड़,डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार

मथुरा में देर रात थाना हाईवे क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी एक पॉश सोसाइटी में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे के पास गुरु कृपा संगम सोसाइटी के सामने जाने वाले रास्ते पर कुछ संदिग्ध मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और घिरने पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कृष्णा नगर की पूजा एंक्लेव कॉलोनी निवासी नीरज और हंसराज कॉलोनी निवासी सौरभ घायल हो गए।पुलिस ने मौके से सचिन, अजीत, गोपाल और अनुराग को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से तीन तमंचे 315 बोर, एक तमंचा 303 बोर, कारतूस, नुकीला सरिया, पाइप और एंगल बरामद किए गए।सीओ रिफाइनरी प्रवीण शर्मा ने बताया कि घायल आरोपियों का जिला अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।