25 अक्टूबर, 2026  |  00:07 IST
Jila Nazar
रविवार, 25 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

सोनई कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी

मतदाता साक्षरता क्लब के कार्यक्रम में फॉर्म-6 और मतदाता अधिकारों पर जागरूक किया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
सोनई कॉलेज में विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी

मथुरा में शनिवार को सोनई स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज में मतदाता साक्षरता क्लब (ईएलसी) के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला ईएलसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अखिलेश यादव ने विद्यार्थियों को मतदान प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों और जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाई। विद्यालय की नोडल अधिकारी डॉ. प्रियंका सिंह राजपूत ने अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।