भारत निर्वाचन आयोग ने आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक एमएलसी चुनाव में बड़ा फैसला लिया है। 23 अक्टूबर 2026 को हुए मतदान में बूथ संख्या 20, 21 और 26 पर हुई मतदान प्रक्रिया को आयोग ने शून्य घोषित कर दिया है। इन तीन बूथों पर सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को दोबारा मतदान कराया जाएगा।
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। आयोग ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पुनर्मतदान पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जांच कर 25 अक्टूबर तक विस्तृत रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।


आयोग के आदेश के अनुसार, इन तीन बूथों पर री-पोल पूरा होने के बाद ही आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतगणना शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इससे पहले कोई मतगणना नहीं होगी।
यह फैसला चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है। स्थानीय प्रशासन और चुनाव अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने को कहा गया है ताकि कोई और अनियमितता न हो।
शिक्षक मतदाताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।