मथुरा में शनिवार को मांट थाना पुलिस ने राधारानी अंडरपास से करीब 50 मीटर दूर एक युवक को 18 टेट्रा पैक नगीना मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अर्रुआ निवासी विकास (21) के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा संख्या 255/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।