धर्मनगरी मथुरा में श्री बाल रामलीला कमेटी के अंतर्गत आयोजित श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन परिचय की लीला का अद्भुत एवं अलौकिक मंचन किया गया।
श्री राम वाटिका में आयोजित हो रहे लीला महोत्सव के दूसरे दिन गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को लेकर विस्तार पूर्वक मंचन के माध्यम से उपस्थित राम भक्तों को अवगत कराया गया।

शनिवार को शिव पार्वती लीला का आयोजन होगा।
इस संबंध में श्री बाल रामलीला कमेटी के प्रधानमंत्री योगेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रभु श्री राम की लीलाओं का मंचन प्रतिदिन श्री राम वाटिका में शाम 7:30 बजे से प्रारंभ होगा।उन्होंने धर्म प्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में श्री राम वाटिका में आयोजित प्रभु श्री राम की लीलाओं के आयोजन का आनंद लेने एवं पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सभापति विशनदयाल, प्रधानमंत्री योगेन्द्र चतुर्वेदी उपसभापति सुरेन्द्र चौधरी,पंकज शर्मा,उपप्रधानमंत्री योगेश गोयल,विकास वार्ष्णेय,कोषाध्यक्ष संजय चौधरी,निरीक्षक गुड्डू अग्रवाल ,योगेश आवा,बिरजो गुडेरा,कृष्णमुरारी रंग वाले,सौरभ खंडेलवाल,संजय नदवई,सुमित सर्राफ,राजू चतुर्वेदी,राजेश गोयल,दीपक, शंकर अग्रवाल,ओंकारनाथ अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।