23 अक्टूबर, 2026  |  23:46 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

ब्रजरज उत्सव का हुआ आगाज,हेमामालिनी की ‘गंगा’ नृत्य नाटिका से सजी सांस्कृतिक शाम

धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड पर 24 अक्टूबर को होगा औपचारिक शुभारंभ, 130 दुकानों के साथ गोकुल गांव और हस्तशिल्प बनेगा आकर्षण

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
ब्रजरज उत्सव का हुआ आगाज,हेमामालिनी की ‘गंगा’ नृत्य नाटिका से सजी सांस्कृतिक शाम

मथुरा। ब्रज की कला, संस्कृति और परंपराओं का रंग बिखेरने वाले ब्रजरज उत्सव का शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। उत्सव के पहले दिन 23 अक्टूबर को वृंदावन के नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका ‘गंगा’ का मंचन होगा। इस प्रस्तुति के साथ ही ब्रज के सांस्कृतिक उत्सव की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। इस बार मथुरा के साथ वृंदावन में भी नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को आकर्षित करेंगे।उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ लक्ष्मी नागप्पन के अनुसार, धौलीप्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड पर 24 अक्टूबर को उत्सव का औपचारिक शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार ईशान मिश्रा सूफी गायन से समां बांधेंगे। उत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा। दोपहर 12 से दो बजे तक स्कूली बच्चों के कार्यक्रम होंगे, जबकि दोपहर दो से शाम छह बजे तक स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।मेले को आकर्षक रूप देने के लिए रेलवे ग्राउंड पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां खरीदारी, खानपान, हस्तशिल्प और मनोरंजन की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल पर कुल 130 दुकानें बनाई जा रही हैं। इनमें फूड कोर्ट, हुनर हाट, हस्तशिल्प, एक जनपद-एक उत्पाद, ग्रामोद्योग और सरकारी विभागों के लिए दुकानें निर्धारित की गई हैं। आगंतुकों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए जा रहे हैं, जबकि सामने के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।इस बार गोकुल गांव की थीम उत्सव का विशेष आकर्षण होगी। यहां प्राचीन घरों, गायों और ग्रामीण परिवेश के जरिए ब्रज की पारंपरिक जीवनशैली को साकार किया जाएगा। इससे लोगों को ब्रज की लोक संस्कृति और पुरानी ग्रामीण परंपराओं को करीब से जानने का अवसर मिलेगा।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।