22 अक्टूबर, 2026  |  23:47 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 42 बूथों पर सुरक्षा

मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, 7 जोन और 17 सेक्टरों में बांटा जिला

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
एमएलसी स्नातक चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, 42 बूथों पर सुरक्षा

मथुरा। एमएलसी स्नातक चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगरा मंडल के मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जिले में मतदान प्रक्रिया के संचालन के लिए कुल 42 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बेहतर प्रबंधन और निगरानी के उद्देश्य से इन्हें सात जोन और 17 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रशासन ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर भी विशेष ध्यान दिया है।पुलिस बल की तैनाती के साथ अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और एसएसपी ने मतदान केंद्रों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रशासन का उद्देश्य मतदाताओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे बिना किसी भय या बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

 

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।