22 अक्टूबर, 2026  |  10:27 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

बिहार: नवरात्र में 9 दिन छाती पर कलश रखकर पूजा करने वाली महिला की मौत

सुपौल के त्रिवेणीगंज में सचिता देवी की अचानक मौत, डॉक्टरों ने डिहाइड्रेशन और हृदय समस्या का जताया शक

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
बिहार: नवरात्र में 9 दिन छाती पर कलश रखकर पूजा करने वाली महिला की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 35 वर्षीय सचिता देवी (वीरेंद्र यादव की पत्नी, वार्ड नंबर-4 निवासी) ने शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक त्रिवेणीगंज बाजार स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में अपनी छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना की। कलश में अखंड चावल, सुपारी, हल्दी और सिक्के रखे गए थे।

नवरात्र समाप्त होने के बाद मंगलवार को वह घर लौटीं। रात में सीने में तेज दर्द उठा, थोड़ी राहत मिली लेकिन बुधवार सुबह दर्द फिर बढ़ा। परिजन उन्हें त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉ. उमेश कुमार मंडल के अनुसार संभावित कारण शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) और हृदय संबंधी समस्या हो सकती है। सटीक कारण की पुष्टि नहीं हुई है। परिवार ने पोस्टमार्टम से इनकार किया और कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। इलाके में शोक का माहौल है।

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।