21 अक्टूबर, 2026  |  00:14 IST
Jila Nazar
बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित नवदुर्गा पंडाल में महिला मंडल का धार्मिक आयोजन, माता की भेंट गाकर बांटा प्रसाद

नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित नवदुर्गा पंडाल में माथुर वैश्य महिला मंडल उत्तर क्षेत्र द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें
फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित नवदुर्गा पंडाल में महिला मंडल का धार्मिक आयोजन, माता की भेंट गाकर बांटा प्रसाद

फतेहाबाद,/आगरा। नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर फतेहाबाद के राजपूत मोहल्ला स्थित नवदुर्गा पंडाल में माथुर वैश्य महिला मंडल उत्तर क्षेत्र द्वारा भव्य धार्मिक आयोजन किया गया।

पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में महिला मंडल की सदस्यों ने माता रानी की भेंट गाईं और भजन-कीर्तन कर पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। ढोलक-मंजीरे की थाप पर माता के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।

विज्ञापन
WhatsApp

यह आयोजन महिला मंडल की अध्यक्ष संध्या दोनेरिया के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष संध्या दोनेरिया द्वारा सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से रेखा, राधा, ज्योति, लक्ष्मी, किरण, संध्या, गुंजन, संगीता, सरिता समेत माथुर वैश्य महिला मंडल की कई सदस्य मौजूद रहीं।

महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में एकता और संस्कृति को बढ़ावा मिलता है।

 

संवाददाता : सुशील गुप्ता, फतेहाबाद 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।