20 अक्टूबर, 2026  |  23:46 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया शास्त्र-शस्त्र पूजन

किरावली में विजयदशमी पर जुटे सैकड़ों विप्र बंधु, धर्म और न्याय की रक्षा का लिया संदेश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट ने किया शास्त्र-शस्त्र पूजन

आगर। परशुराम विप्र जागृति ट्रस्ट की ओर से तृतीय शास्त्र एवं शस्त्र पूजन समारोह किरावली स्थित आरबीएल गार्डन में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अछनेरा, किरावली, रायभा, अभेदोपुरा, नोवरी, खेरागढ़ सहित नगर और देहात क्षेत्र के सैकड़ों विप्र बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर तथा भगवान श्रीराम, भगवान परशुराम और मां जगदंबा के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।

विज्ञापन
WhatsApp

इस अवसर पर मनोज पाण्डेय ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दशहरा केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं, बल्कि अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश भी देता है। भगवान श्रीराम ने मर्यादा और धर्म का पालन करते हुए अहंकार का अंत किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में शस्त्र का उद्देश्य भय फैलाना नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, समाज की सुरक्षा और धर्म की स्थापना करना है। शक्ति का प्रयोग सदैव न्याय और जनकल्याण के लिए होना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में आयोजन को सफल बनाने वाले विप्र बंधुओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। अतिथि के रूप में उपस्थित आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद प्रत्याशी राहुल पाराशर का शिक्षक बंधुओं से परिचय कराया गया तथा 23 अक्टूबर को मतदान में उनके समर्थन की अपील की गई।

इस मौके पर मिनेश शर्मा, हिलेंद्र शर्मा, ललित नारायण शर्मा, लक्ष्मीकांत शुक्ला (सभासद), धीरज शर्मा, राजीव उपाध्याय, संजय भारद्वाज, अनिल मुखेरिया, हरीश शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, दीपक दीक्षित, प्रवेश उपाध्याय, धर्मेंद्र प्रधान, एडवोकेट देवेश उपाध्याय, आरके इंदौलिया, गोविंद लवानिया, मुरली मनोहर रावत, मनोज त्रिपाठी, शिवम मुखेरिया, पुरुषोत्तम गिरी, अतुल अवस्थी, सागर चतुर्वेदी और विकास चतुर्वेदी सहित सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित रहे।

 

गोविन्द पाराशर– संवाददाता आगरा

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।