20 अक्टूबर, 2026  |  23:45 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

मिशन शक्ति के तहत कन्या पूजन

जगदीशपुरा पुलिस ने झुग्गी-बस्ती की बच्चियों को किया सम्मानित, महिला एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
मिशन शक्ति के तहत कन्या पूजन

आगरा। मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत थाना जगदीशपुरा पुलिस की ओर से आवास विकास क्षेत्र की झुग्गी-बस्ती में कन्या पूजन एवं महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छोटी बच्चियों का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एंटी रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक करिश्मा सिंह ने अपनी टीम के साथ किया। पुलिस टीम ने बच्चियों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या गलत गतिविधि का सामना करने पर सतर्क रहने और पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
WhatsApp

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के प्रति सम्मान की भावना बढ़ाना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति समाज को संवेदनशील बनाना रहा।

पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। ऐसे कार्यक्रमों से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें सुरक्षा संबंधी सहायता के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।