20 अक्टूबर, 2026  |  23:46 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

अब प्रॉपर्टी डीलर हो जाएं सतर्क,एसएसपी ने जारी किया नया फरमान,हो सकती है जेल

जमीन विवादों पर सख्त मथुरा पुलिस, प्रॉपर्टी डीलरों का होगा सत्यापन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 13 बार पढ़ा गया
अब प्रॉपर्टी डीलर हो जाएं सतर्क,एसएसपी ने जारी किया नया फरमान,हो सकती है जेल

मथुरा में जमीन संबंधी विवादों और फायरिंग की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ाने की तैयारी की है। पिछले 15 दिनों में गोलीबारी और प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने की घटनाओं के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रॉपर्टी डीलरों का सत्यापन कराने तथा प्रत्येक थाने में भूमि विवादों का अलग रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसका उद्देश्य विवादों की समय रहते पहचान कर प्रभावी कार्रवाई करना है।निर्देशों के अनुसार,थानों में प्राप्त जमीन संबंधी शिकायतों के साथ आईजीआरएस और जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज मामलों का ब्योरा भी रजिस्टर में रखा जाएगा। बीट पुलिसकर्मी अपने क्षेत्रों में भूमि विवादों की जानकारी जुटाकर अधिकारियों को देंगे।पुलिस सक्रिय प्रॉपर्टी डीलरों, कंपनियों और उनके कार्यालयों का विवरण भी संकलित करेगी।इसमें संचालकों के नाम, पते, मोबाइल नंबर,एजेंटों की जानकारी,आपराधिक इतिहास और लाइसेंसी हथियारों का ब्योरा शामिल होगा।डीलरों द्वारा दिए गए भूमि विवाद के सभी प्रार्थना पत्रों का अवलोकन किया जाएगा जिससे कही कोई भूमाफिया किस्म का डीलर मिलते जुलते बनावटी झूठे प्रार्थना पत्र देकर किसी निर्दोष व्यक्ति को गलत न फंसा सकें।इस संबंध में थानों में बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।भूमि विवादों के निस्तारण के लिए थाना दिवस और तहसील दिवस पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीमें कार्रवाई करेंगी। बिना अनुमति प्लॉटिंग की जानकारी नगर निगम या संबंधित विकास प्राधिकरण को दी जाएगी।एसएसपी ने प्रॉपर्टी डीलरों को आपराधिक इतिहास वाले एजेंटों को काम पर नहीं रखने के निर्देश भी दिए हैं।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।