मथुरा। डेंपियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भव्य शोभायात्रा निकाली। विद्यालय से शुरू हुई यात्रा भगत सिंह पार्क होते हुए विकास मार्केट स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने संपन्न हुई। शोभायात्रा में नवदुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के साथ राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, अंगद, कृष्ण-बलराम, शिव-पार्वती, गणेश, काली और लक्ष्मी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।विद्यालय के घोष दल के साथ भैया-बहन कदमताल करते हुए स्वच्छता अभियान से जुड़ी तख्तियां लेकर चल रहे थे। आचार्य रविंद्र सिंह ने नारों के माध्यम से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। विकास मार्केट में गांधी जी की प्रतिमा के सामने बच्चों और शिक्षकों ने स्वच्छता का संकल्प लिया तथा झाड़ू लगाकर पार्क की सफाई की।संघ के महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने कहा कि स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छता के प्रति जागरूक होना चाहिए।
https://youtu.be/g4Bpph_vT6g?si=rkJ56U22lnLXGe6j
विद्यालय व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को अपनी संस्कृति और इतिहास से जोड़ना कार्यक्रम का उद्देश्य है। प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के समापन पर देवी-देवताओं की झांकियों की आरती की गई और बच्चों को उपहार दिए गए। अंत में रावण दहन हुआ। भगवान श्रीराम और हनुमान के जयकारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।