13 अक्टूबर, 2026  |  19:14 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

दूषित पानी पर फैक्ट्री बंद करने के आदेश

विधायक दिनेश गुर्जर ने कलेक्टर से लेकर विधानसभा तक उठाया मुद्दा, ग्रामीणों को राहत की उम्मीद

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
दूषित पानी पर फैक्ट्री बंद करने के आदेश

मुरैना। सीतापुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सात्विक फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी के कारण ग्रामीण क्षेत्र में प्रदूषण की शिकायतों पर जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई की है। फैक्ट्री बंद करने के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। इस कार्रवाई से प्रभावित ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी के कारण परेशानी और पशुओं को नुकसान पहुंचने की शिकायत की थी। जारी प्रेस नोट के अनुसार, दूषित पानी के कारण पूर्व में एक गाय की मौत भी हुई थी।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

 

विधायक ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा में भी इस समस्या को प्रश्न के माध्यम से उठाया, ताकि ग्रामीणों को प्रदूषण से राहत मिल सके।

विधायक की पहल के बाद जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री बंद करने के आदेश जारी किए।

 

जनस्वास्थ्य और पर्यावरण सर्वोपरि

विधायक दिनेश गुर्जर ने कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन और कलेक्टर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता के स्वास्थ्य, पशुधन और पर्यावरण की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्रवाई से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और भविष्य में प्रदूषण की समस्या रोकने के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

 

 रिपोर्ट - मु. इसरार खान [ब्यूरो चीफ- मुरैना ]

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।