26 नवंबर, 2026  |  04:48 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

कैट टीम ने प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल का किया भव्य स्वागत

राजीव बड़ेरिया और सचिन गुप्ता के संयोजन में आयोजित बैठक में व्यापारियों की समस्याओं और विकास पर हुई चर्चा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
कैट टीम ने प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल का किया भव्य स्वागत

जबलपुर। व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल के जबलपुर आगमन पर कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स) की टीम ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मेट्रो प्राइम हॉस्पिटल में कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया एवं व्यापारी प्रकोष्ठ के योजना प्रदेश प्रभारी सचिन गुप्ता के संयोजन में विशेष बैठक आयोजित की गई।

जबलपुर पहुंचने पर राजीव बड़ेरिया, महामंत्री जितेंद्र पचौरी, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, संभागीय महामंत्री राजा सराफ, प्रदेश संरक्षक संदेश जैन, जिला सह संगठन मंत्री तरुण अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष संजय चड्ढा, जिला संरक्षक मदन अवस्थी तथा महिला विंग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सीमा सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर धीरज खण्डेलवाल का स्वागत किया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

बैठक में प्रदेश में व्यापार की प्रगति, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा व्यापार को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। धीरज खण्डेलवाल ने कहा कि व्यापारी समाज प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। संगठन की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों से ही व्यापारियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव है।

कैट जिला अध्यक्ष राजीव बड़ेरिया ने कहा कि दोनों संगठनों के आपसी समन्वय से व्यापारी हितों को मजबूती मिलेगी। वहीं सचिन गुप्ता ने शासन की नीतियों एवं भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापारियों तक उनका लाभ पहुंचाने के विषय पर प्रकाश डाला।

इस दौरान मंजेश जैन, मनीष जैन कल्लू, राहुल तिवारी, सौरभ गुप्ता, अनुज जैन, अमन बिंद्रा, राहुल पॉल, मयंक मतानी, अतुल जैन एवं भीमलाल गुप्ता सहित अनेक व्यापारी और संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।