27 नवंबर, 2026  |  04:42 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

14-15 नवंबर को मुरैना में होगा जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 15 बार पढ़ा गया
बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प

मुरैना। आगामी चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में चंबल कॉलोनी स्थित मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर के कार्यालय पर ब्लॉक उत्तर अध्यक्ष आसिफ कुर्रेशी के नेतृत्व में मंडल एवं वार्ड अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक को विधायक दिनेश गुर्जर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गजेन्द्र सिंधी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह डंगस और ब्लॉक उत्तर अध्यक्ष आसिफ कुर्रेशी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर मजबूत टीम तैयार कर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। इसके लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

बैठक में बताया गया कि 14 एवं 15 नवंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। इसमें ब्लॉक, मंडल और वार्ड अध्यक्षों को संगठनात्मक मजबूती, चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर में मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी संजना जाटव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

इस दौरान विधायक दिनेश गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को मिठाई वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के हक और अधिकारों की लड़ाई मरते दम तक लड़ते रहेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।