28 नवंबर, 2026  |  09:39 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

सर्दियों में बढ़ सकती है जोड़ों की दर्द और अकड़न की समस्या

बुजुर्गों और गठिया से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत, नियमित व्यायाम और फिजियोथेरेपी से मिल सकती है राहत : डॉ. ओम जी तिवारी

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 8 बार पढ़ा गया
सर्दियों में बढ़ सकती है जोड़ों की दर्द और अकड़न की समस्या

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घुटनों, कमर, गर्दन और कंधों में दर्द के साथ मांसपेशियों में अकड़न की समस्या बढ़ने लगती है। खासकर बुजुर्गों, गठिया से पीड़ित लोगों और लंबे समय से जोड़ों के दर्द से परेशान व्यक्तियों को इस मौसम में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंड के कारण शारीरिक गतिविधियां कम होने से मांसपेशियों और जोड़ों में जकड़न महसूस हो सकती है। ऐसे में नियमित व्यायाम और फिजियोथेरेपी शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ डॉ. ओम जी तिवारी (PT) के अनुसार, सर्दियों में लोग अक्सर ठंड के कारण शारीरिक गतिविधियों से दूरी बना लेते हैं। इसका असर मांसपेशियों की मजबूती और जोड़ों की गतिशीलता पर पड़ सकता है। इसलिए मौसम के अनुरूप दिनचर्या बनाए रखना और शरीर को सक्रिय रखना जरूरी है। विशेष रूप से बुजुर्गों को सुबह उठते ही अचानक भारी काम या कठिन व्यायाम करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इन सावधानियों से रखें शरीर को स्वस्थ

डॉ. तिवारी के अनुसार, सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें। प्रतिदिन हल्की वॉक और अपनी क्षमता के अनुसार व्यायाम करें। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। व्यायाम शुरू करने से पहले हल्की वार्मअप गतिविधियां जरूर करें। घुटनों, कमर या गर्दन में लगातार दर्द रहने पर विशेषज्ञ से परामर्श लें। बिना चिकित्सकीय सलाह के दर्द निवारक दवाओं का सेवन करने से भी बचना चाहिए।

दर्द प्रबंधन में कारगर है फिजियोथेरेपी

फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य मांसपेशियों को मजबूत बनाना, जोड़ों की गतिशीलता बनाए रखना और शरीर की कार्यक्षमता में सुधार करना भी है। मरीज की शारीरिक स्थिति और जरूरत के अनुसार तैयार किए गए व्यायाम एवं उपचार से सामान्य गतिविधियों को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

डॉ. ओम जी तिवारी को फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में 15 वर्षों का अनुभव है। उनका कहना है कि समय पर सही परामर्श और नियमित फिजियोथेरेपी से मांसपेशियों तथा जोड़ों से जुड़ी समस्याओं के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिल सकती है।

डॉ. तिवारी का संदेश है कि सर्दियों में जोड़ों के दर्द और अकड़न को उम्र का सामान्य हिस्सा समझकर नजरअंदाज न करें। नियमित व्यायाम करें, सक्रिय रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर सर्दियों में भी शरीर को फिट रखें।

डॉ. ओम जी तिवारी (PT) फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ - GOEL AYURVEDIC MEDICAL COLLEGE & HOSPITAL

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।