देश की सबसे बड़ी पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी बिसलेरी पर बड़ा झटका लगा है। खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने कंपनी के खिलाफ अदालत में केस चलाने की मंजूरी दे दी है। वजह? उसके पानी का सैंपल दो बार टेस्ट में फेल हो गया।
FSSAI के अनुसार, बिसलेरी इंटरनेशनल के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर (मिनरल वॉटर के अलावा) का नियामकीय सैंपल लिया गया। पहली जांच में पानी में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिली। ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए खतरनाक माना जाता है और लंबे समय तक सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। इस आधार पर सैंपल को FSS Act, 2006 के तहत ‘असुरक्षित’ घोषित कर दिया गया।
कंपनी ने इस रिपोर्ट के खिलाफ अपील की। सैंपल रेफरल फूड लैब भेजा गया। वहां दूसरी बार भी पानी फेल हो गया। इस बार लैब में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन्स (PAHs) मिले। ये तत्व कैंसर पैदा करने वाले माने जाते हैं। दोनों जांचों के नतीजों ने साफ कर दिया कि पानी पीने लायक नहीं है।
FSSAI ने कहा कि लैब के निष्कर्षों ने असुरक्षित खाद्य पदार्थ संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन साबित किया है। इसलिए कंपनी के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी गई है।
लाखों लोग रोज बिसलेरी पानी पीते हैं। अब सवाल उठ रहा है—क्या हम सुरक्षित पानी पी रहे हैं? FSSAI की यह कार्रवाई आम उपभोक्ताओं के लिए चेतावनी जैसी है। कंपनी ने अभी तक आधिकारिक जवाब नहीं दिया है, लेकिन मामला अदालत पहुंचने वाला है।
FSSAI के एक्शन पर बिसलेरी ने दी सफाई
वाटर कंपनी बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ FSSAI ने मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है। FSSAI ने बिसलेरी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर को असुरक्षित करार दिया है। अब बिसलेरी ने एक बयान जारी कर कहा है कि उसका पानी पीने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है और FSSSAI से जुड़ा ये मामला करीब 14 महीने पुराना है। मामला सितंबर 2025 में गोवा प्लांट में तैयार एक बैच से जुड़ा है। सभी 143 प्लांट सख्त गुणवत्ता जांच से गुजरते हैं।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।