इगलास/अलीगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शनिवार को इगलास क्षेत्र में मिठाई और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। अभियान के दौरान चमचम और फुल क्रीम दूध के नमूने संग्रहित किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य, अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम ने सबसे पहले सराय बाजार स्थित रग्घा सेठ चमचम वाले के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। यहां तैयार की जा रही चमचम का नमूना लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजने की प्रक्रिया की गई।

इसके बाद टीम ने नया बस स्थित बसेरा डेयरी (अमूल) का निरीक्षण किया। यहां से फुल क्रीम मिल्क का नमूना संग्रहित किया गया। विभाग द्वारा दोनों नमूनों की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कराई जाएगी।
खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य पदार्थों का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठान संचालकों में हलचल देखने को मिली। विभागीय अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई की।
प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित और मानक के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।