20 अक्टूबर, 2026  |  00:51 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्ची को काटा, सीएचसी में भर्ती

जवाहरपुर गांव की घटना से ग्रामीणों में चिंता, आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 17 बार पढ़ा गया
आवारा कुत्ते ने चार वर्षीय बच्ची को काटा, सीएचसी में भर्ती

फतेहाबाद (आगरा)। क्षेत्र के जवाहरपुर गांव में घर के बाहर खेल रही चार वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार कराया गया।

जानकारी के अनुसार, जवाहरपुर निवासी पवन कुमार की चार वर्षीय बेटी वैष्णवी घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान अचानक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कुत्ते से बचाया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
WhatsApp

घटना के बाद गांव में छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों के कारण बच्चों और राहगीरों को खतरा बना रहता है। विशेषकर घरों के बाहर खेलने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।