15 अक्टूबर, 2026  |  17:35 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

हैदराबाद में इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव 21-22 नवंबर को

शोधकर्ता प्रस्तुत करेंगे शोधपत्र, देश-विदेश के चिकित्सकों और विद्यार्थियों के जुटने की संभावना

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
हैदराबाद में इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव 21-22 नवंबर को

 

 

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

आगरा । इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस एवं ZIMS के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय इंटरनेशनल होमियोपैथिक कॉन्क्लेव का आयोजन 21 और 22 नवंबर को हैदराबाद में किया जाएगा। इसमें देश-विदेश से हजारों होमियोपैथिक चिकित्सकों, शोधकर्ताओं तथा छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होमियोपैथिक फिजिशियंस के चीफ कोऑर्डिनेटर, सेंट्रल जोन एवं कॉन्क्लेव की मीडिया और पब्लिसिटी कमेटी के को-चेयरमैन डॉ. राजेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन होमियोपैथी के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

कॉन्क्लेव में विभिन्न विषयों पर शोधपत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके माध्यम से होमियोपैथी के क्षेत्र में हो रहे शोध और नए निष्कर्षों पर चर्चा कर जानकारी साझा करने का अवसर मिलेगा। उद्घाटन सत्र में देशभर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति संभावित है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. एम. राव और सचिव डॉ. महेश पगड़ाला बनाए गए हैं, जबकि स्वागत समिति की अध्यक्षता पद्मश्री डॉ. वी.के. गुप्ता करेंगे।

डॉ. राजेन्द्र सिंह ने होमियोपैथिक चिकित्सकों और विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कॉन्क्लेव को सफल बनाने की अपील की।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।