29 नवंबर, 2026  |  22:53 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

यमुना को प्रदूषण से बचाने की पहल, 650 मूर्तियों का कराया भू-विसर्जन

नगर निगम और प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त अभियान में 40 से अधिक लोगों ने किया सहयोग, दिसंबर में फिर चलेगा संग्रह अभियान

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
यमुना को प्रदूषण से बचाने की पहल, 650 मूर्तियों का कराया भू-विसर्जन

मथुरा में यमुना की स्वच्छता और सनातन आस्था के सम्मान को लेकर रविवार को नगर निगम मथुरा-वृंदावन और प्रोजेक्ट मथुरा की ओर से संयुक्त मूर्ति संग्रह अभियान चलाया गया। भूतेश्वर तिराहे पर सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित अभियान में 650 मूर्तियों का विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया। इस पहल में शहर के 40 से अधिक लोगों ने भागीदारी कर पुरानी मूर्तियां और भगवान की पोशाकें अभियान के लिए सौंपीं।अभियान के दौरान मूलचंद गर्ग, हेमंत खंडोली, पुनीत मंगला, दीपक गोयल और विपिन गुप्ता सहित कई लोगों ने सहयोग किया। प्रोजेक्ट मथुरा के स्वयंसेवकों ने विभिन्न मंदिरों से मूर्तियां एकत्र कर संग्रह स्थल तक पहुंचाईं। भू-विसर्जन की प्रक्रिया में घाट सुपरवाइजर अरविंद चतुर्वेदी का विशेष सहयोग रहा। अभियान में विपुल अग्रवाल, दीपक, मनीष, नवज्योति, अंकुर, राजीव, राहुल, राहुल गुप्ता, प्रणय, काव्या, अंकुश, केशव, दिव्या, सुहानी,आन्या और डॉ.नेहा सहित अन्य स्वयंसेवक शामिल रहे।प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक सीए विपुल अग्रवाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य धार्मिक आस्था का सम्मान करते हुए मूर्तियों का श्रद्धापूर्वक विसर्जन करना और यमुना को प्रदूषण से बचाना है। उन्होंने लोगों से मिट्टी व गोबर से बनी मूर्तियों को अपनाने तथा पीओपी की मूर्तियों से परहेज करने की अपील की।उन्होंने बताया कि दिसंबर में भी मूर्ति संग्रह अभियान चलाया जाएगा।

 

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।