29 नवंबर, 2026  |  22:53 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट का आरोप,

लाठी-डंडों से हमला और लाइसेंसी राइफल से धमकाने की शिकायत, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 91 बार पढ़ा गया
खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट का आरोप,

 खेत पर जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट का आरोप,

 

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

लाठी-डंडों से हमला और लाइसेंसी राइफल से धमकाने की शिकायत, पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई व सुरक्षा की मांग की,

 

मऊरानीपुर (झांसी)। कोतवाली मऊरानीपुर क्षेत्र के ग्राम नया भानपुरा में शनिवार सुबह खेत पर जा रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर लाठी-डंडों से हमला करने और लाइसेंसी राइफल से धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम नया भानपुरा निवासी कमलापत पुत्र बालादीन कुशवाहा ने पुलिस उपाधीक्षक मऊरानीपुर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार सुबह करीब नौ बजे वह अपने खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान भानपुरा-सकौरा मार्ग पर परमलाल के मकान के पास पुलिया के समीप गांव की एक महिला खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी कुछ लोगों ने मोटरसाइकिल रोककर महिला के साथ गाली-गलौज और छेड़छाड़ की।

प्रार्थी के अनुसार, उन्होंने अपने साथियों रविन्द्र, वृषभान और सौरभ के साथ इसका विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान लाइसेंसी राइफल से धमकाया भी गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि संबंधित लोगों के व्यवहार से गांव और क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पीड़ित पक्ष ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।