29 नवंबर, 2026  |  23:05 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मऊरानीपुर में यातायात नियमों के पालन की अपील,एसपी देहात सख्त,नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जल्द चलेगा विशेष अभियान,

सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी देहात सख्त, हेलमेट बांटकर किया जागरूक,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 32 बार पढ़ा गया
मऊरानीपुर में यातायात नियमों के पालन की अपील,एसपी देहात सख्त,नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जल्द चलेगा विशेष अभियान,

सड़क सुरक्षा को लेकर एसपी देहात सख्त, हेलमेट बांटकर किया जागरूक,

मऊरानीपुर में यातायात नियमों के पालन की अपील, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जल्द चलेगा विशेष अभियान,

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 

मऊरानीपुर (झांसी)। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को मऊरानीपुर में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई चौक पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने दोपहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए और वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम का संयोजन ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अवश्य पहनना चाहिए, क्योंकि दुर्घटना के दौरान हेलमेट सिर की गंभीर चोट से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। वाहन चलाते समय थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे में प्रत्येक वाहन चालक को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए।
 ग्रामीण वाहन चालकों को दी प्राथमिकता
ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विशेष रूप से उन दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए गए, जो गांव-देहात से मऊरानीपुर आकर दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर काम करते हैं। ऐसे लोग प्रतिदिन लंबी दूरी तय करते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें अभियान में प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और यातायात संकेतों का पालन करना बेहद जरूरी है।
 नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेमपाल सिंह ने चेतावनी दी कि जल्द ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट वाहन चलाने, नियमों की अनदेखी करने और यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालकों ने यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।