27 नवंबर, 2026  |  23:03 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मथुरा में ‘ओजल मॉल’ के निर्माण पर गंभीर सवाल, स्वीकृत नक्शों की आड़ में चौथी मंजिल तक निर्माण का आरोप

गुरुनानक नगर में भवन निर्माण नियमों के उल्लंघन का मामला शासन तक पहुंचा, नगर विकास मंत्री से जांच कराकर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की मांग

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
मथुरा में ‘ओजल मॉल’ के निर्माण पर गंभीर सवाल, स्वीकृत नक्शों की आड़ में चौथी मंजिल तक निर्माण का आरोप

मथुरा। शहर के गुरुनानक नगर, जन्माष्टमी रोड स्थित ओजल मॉल के निर्माण को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। भवन के स्वीकृत मानचित्रों, जमीन के क्षेत्रफल और वास्तविक निर्माण को लेकर सवाल उठाते हुए कमल बाबू अग्रवाल ने प्रदेश के नगर नियोजन एवं शहरी विकास मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, ओजल मॉल का निर्माण विनोद कुमार अग्रवाल और गिरधारी लाल अग्रवाल के नाम से स्वीकृत दो अलग-अलग मानचित्रों के आधार पर कराया गया। इनमें मानचित्र संख्या 344/एम-04-05 के तहत 245.49 वर्गमीटर तथा मानचित्र संख्या 345/एम-04-05 के तहत 235.69 वर्गमीटर भूमि पर निर्माण की स्वीकृति दर्शाई गई है। दोनों का कुल क्षेत्रफल 481.18 वर्गमीटर बताया गया है।शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि 18 जुलाई 2003 को विनोद अग्रवाल और गिरधारी लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दो बैनामों के माध्यम से कुल 481.18 वर्गमीटर जमीन खरीदी थी। इसके बाद 6 सितंबर 2003 को 158.78 वर्गमीटर जमीन शीतल अग्रवाल को बेच दी गई थी। इस बिक्री के बाद दोनों के पास केवल 322.40 वर्गमीटर जमीन शेष रह गई थी।इसके बावजूद शिकायतकर्ता का आरोप है कि 18 नवंबर 2004 को नोटरी अधिवक्ता के माध्यम से शपथपत्र तैयार कराकर 481.18 वर्गमीटर जमीन को दो हिस्सों में दर्शाते हुए अलग-अलग मानचित्र स्वीकृत करा लिए गए। आरोप है कि इस प्रक्रिया में जमीन के वास्तविक क्षेत्रफल और स्वामित्व से जुड़े तथ्यों को छिपाया गया।


बेसमेंट की पार्किंग में दुकानें बनाने का आरोप-

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि ओजल मॉल के स्वीकृत मानचित्र में बेसमेंट में पार्किंग की सुविधा दर्शाई गई थी, लेकिन बाद में पार्किंग की जगह दुकानें बना दी गईं। इससे पार्किंग की सुविधा समाप्त हो गई। शिकायतकर्ता का दावा है कि दोनों अलग-अलग स्वीकृत मानचित्रों के बावजूद मौके पर एक ही भवन का निर्माण कराया गया और भवन के बीच कोई डिमार्केशन अथवा दीवार नहीं बनाई गई।

 

तीसरी और आंशिक चौथी मंजिल को बताया अवैध-

शिकायतकर्ता के मुताबिक, स्वीकृत मानचित्र में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल और द्वितीय तल का प्रावधान था, जबकि मौके पर तीसरी मंजिल और आंशिक चौथी मंजिल का भी निर्माण कर लिया गया। इन मंजिलों पर डॉरमेट्री और गेस्ट हाउस संचालित किए जाने का आरोप भी लगाया गया है।कमल बाबू अग्रवाल ने अपने शिकायती पत्र में कुल 17 बिंदुओं के माध्यम से कथित अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा है कि उनके पास लगाए गए आरोपों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध हैं। उन्होंने शासन से दस्तावेजों और भवन की वास्तविक स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराने की मांग की है।शिकायतकर्ता ने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा अनियमितताएं प्रमाणित होने पर ओजल मॉल को सील करने,अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने और संबंधित भवन स्वामियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जांच किसी निष्पक्ष एवं सक्षम अधिकारी से कराने का विशेष अनुरोध भी किया है।अब देखना होगा कि शासन और संबंधित विकास प्राधिकरण इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करते हैं। फिलहाल शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और संबंधित विभाग एवं भवन स्वामियों का पक्ष सामने आना बाकी है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।