27 नवंबर, 2026  |  23:03 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी का लिया जायजा, कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
जिलाधिकारी ने ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

मथुरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने शुक्रवार को जनपद में बाद स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि तुलसी राम धनगर और इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि अशोक कुमार भी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर कैमरों के माध्यम से वेयरहाउस परिसर की निगरानी व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा में तैनात कर्मियों से कहा कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता के साथ करें और लगातार निगरानी सुनिश्चित रखें।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सलोनी गौतम सहित संबंधित अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।