27 नवंबर, 2026  |  07:39 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

मुख्यमंत्री के नाम मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भोजला में राज्य स्तरीय मेले की मांग,

वीरांगना झलकारी बाई की जन्मभूमि पर प्रतिमा, स्मारक एवं संग्रहालय निर्माण की उठाई मांग, मऊरानीपुर में कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव,

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 82 बार पढ़ा गया
मुख्यमंत्री के नाम मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भोजला में राज्य स्तरीय मेले की मांग,

मुख्यमंत्री के नाम मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भोजला में राज्य स्तरीय मेले की मांग,

वीरांगना झलकारी बाई की जन्मभूमि पर प्रतिमा, स्मारक एवं संग्रहालय निर्माण की उठाई मांग, मऊरानीपुर में कॉरिडोर बनाने का भी प्रस्ताव

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

मऊरानीपुर (झांसी)। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर उनकी जन्मभूमि भोजला गांव में राज्य स्तरीय मेले का आयोजन कराने सहित विभिन्न विकास कार्यों की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के सभासद आकाश आर्य ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन मऊरानीपुर के उपजिलाधिकारी मनोज कुमार भारती को सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष 22 नवंबर को वीरांगना झलकारी बाई की जन्मभूमि भोजला गांव में शासन की ओर से कम से कम एक सप्ताह तक भव्य राज्य स्तरीय मेले का आयोजन कराया जाए। इसके अलावा गांव में वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने, उनके नाम पर स्मारक एवं संग्रहालय का निर्माण कराने तथा मऊरानीपुर नगर में उनके नाम से कॉरिडोर विकसित कराने की मांग भी की गई।

आकाश आर्य ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई ने वर्ष 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महारानी लक्ष्मीबाई का रूप धारण कर अंग्रेजी सेना को चुनौती दी थी। उन्होंने अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी जन्मभूमि भोजला गांव का ऐतिहासिक महत्व है। ऐसे में इस स्थल का समुचित विकास कर वीरांगना की गौरवशाली विरासत को संरक्षित किया जाना आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके शौर्य और बलिदान से प्रेरणा ले सकें।

उन्होंने कहा कि भोजला गांव में राज्य स्तरीय मेले के आयोजन के साथ प्रतिमा, स्मारक और संग्रहालय का निर्माण होने से वीरांगना झलकारी बाई को उचित सम्मान मिलेगा। इससे कोरी समाज सहित सर्वसमाज और झांसी जनपद की ऐतिहासिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कार्यवाही कराने की अपेक्षा जताई।

इस दौरान मुकेश श्रीवास (बंसी) टोनी, मनीष सागर, रवि आर्य, वंशी श्रीवास, राज श्रीवास, अजय श्रीवास, रमेश अहिरवार, पुष्पेंद्र भिटौरा, गौरी शंकर, सुरेंद्र कुमार, परमेश कुमार, अरुण द्विवेदी, अमित राय, कन्हैया कुमार, बॉबी पासवान, मोहित परिहार, कार्तिक शर्मा बुखारा, बॉबी वाल्मीकि, हेमंत गौतम, सुखवीर सिंह, अनुज पाल, हिमाल श्रीवास, मानवेंद्र चौधरी, जयराम अहिरवार, अंकित दिवाकर, रौनक दिवाकर, श्याम सुंदर एवं राज अहिरवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।