वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित,

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष आकाश आर्य के नेतृत्व में हुआ आयोजन, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मोत्सव,

मऊरानीपुर (झांसी)। वीरांगना झलकारी बाई की 196वीं जयंती के अवसर पर नगर के झलकारी बाई तिराहे पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष आकाश आर्य के नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उनका जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आकाश आर्य ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अदम्य साहस और शौर्य की प्रतीक थीं। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अद्वितीय वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया। उनका जीवन देशप्रेम, साहस और समर्पण की प्रेरणादायी मिसाल है। उन्होंने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उनकी वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में मुकेश टोनी, मनीष सागर, रवि आर्य, वंशी श्रीवास, राज श्रीवास, अजय श्रीवास, रमेश अहिरवार, पुष्पेंद्र भिटौरा, गौरीशंकर, सुरेंद्र कुमार, परमेश कुमार, अरुण द्विवेदी, अमित राय, कन्हैया कुमार, बॉबी पासवान, मोहित परिहार, बॉबी वाल्मीकि, कार्तिक शर्मा, हेमंत गौतम, सुखवीर सिंह, अनुज पाल, हिमाल श्रीवास, मानवेंद्र चौधरी, जयराम अहिरवार, अंकित दिवाकर, रौनक दिवाकर, श्याम सुंदर एवं राज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।