खैरागढ़/आगरा । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिगंबर सिंह धाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। खैरागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि यदि भाजपा उन्हें टिकट नहीं देती है, तब भी वह विधानसभा क्षेत्र संख्या 92 से चुनाव मैदान में उतरेंगे। प्रेस वार्ता में उन्होंने खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार की जरूरत बताई। इसके साथ ही रेलवे व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबे समय से चर्चा में रही बस स्टैंड की समस्या के समाधान की मांग भी उठाई।
दिगंबर सिंह धाकरे ने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम जनता से जुड़े मुद्दे आगामी चुनाव में उनकी प्राथमिकता रहेंगे। उनके इस बयान के बाद खैरागढ़ की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। अब देखना होगा कि भाजपा की ओर से टिकट को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है और धाकरे अपनी चुनावी रणनीति को किस दिशा में आगे बढ़ाते हैं।
टिकट नहीं मिला तो भी चुनाव लड़ेंगे दिगंबर सिंह धाकरे, खैरागढ़ विधानसभा से किया ऐलान
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिगंबर सिंह धाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। खैरागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि यदि भाजपा उन्हें टिकट नहीं देती है, तब भी वह विधानसभा क्षेत्र संख्या 92 से चुनाव मैदान में उतरे
⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।