28 नवंबर, 2026  |  09:39 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

लाल किताब लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी: योगी

संविधान गौरव दिवस पर CM योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- संप्रभुता आम नागरिकों में निहित है

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
लाल किताब लेकर भ्रम फैला रहे विपक्षी: योगी

लखनऊ। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग लाल किताब लेकर संविधान के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अगर उन्होंने संविधान को सही से पढ़ा होता तो भारत की संप्रभुता का संरक्षक होने का दावा नहीं करते।  

लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि जिन लोगों ने सत्ता में रहते हुए संविधान का गला घोंटने की कोशिश की, वही आज लाल पुस्तिका लेकर भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की संप्रभुता किसी परिवार, व्यक्ति या जाति विशेष में नहीं, बल्कि आम नागरिकों में निहित है। संविधान 145 करोड़ भारतीयों का गौरव और मार्गदर्शक है।  

सीएम ने कांग्रेस और सपा पर बाबा साहेब आंबेडकर के अपमान का भी आरोप लगाया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रदेश के 3,955 स्थलों पर सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ भी किया। योगी ने लोगों से ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की अपील की जो संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।