लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में नए गठबंधन की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी के साथ सीट बंटवारे को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती को साथ आने का प्रस्ताव दिया है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मायावती की राजनीतिक ताकत और नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वह बहुत बड़ी नेता हैं। कांग्रेस चाहती है कि मायावती उसके साथ रहें। उन्होंने कहा कि यदि मायावती साथ आती हैं तो उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है।
इमरान मसूद के इस बयान के बाद प्रदेश में कांग्रेस और बसपा के संभावित गठबंधन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे आगामी चुनावों के लिहाज से महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
हालांकि, अभी तक कांग्रेस और बसपा के बीच गठबंधन को लेकर किसी आधिकारिक सहमति या बातचीत की पुष्टि नहीं हुई है। मायावती की ओर से भी इस प्रस्ताव पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में फिलहाल यह सियासी प्रस्ताव और राजनीतिक संभावना तक ही सीमित है।













टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।