उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करते हुए समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर अपना केंद्रीय घोषणापत्र जारी कर सकती है। पार्टी के वरिष्ठ सूत्रों के अनुसार यह घोषणापत्र अखिलेश यादव के हाथों जारी किया जाएगा और इसे ‘जन-मन का मैनिफेस्टो’ नाम दिया गया है।
घोषणापत्र में महिलाओं, युवाओं, किसानों और कर्मचारियों के मुद्दों पर विशेष फोकस रहेगा। आरक्षण, सामाजिक न्याय और PDA समीकरण को और मजबूत करने की दिशा में ठोस वायदे शामिल किए जा रहे हैं। पार्टी ने सिर्फ एक केंद्रीय घोषणापत्र तक सीमित न रहकर हर जिले के लिए अलग-अलग घोषणापत्र तैयार करने का फैसला किया है, ताकि स्थानीय मुद्दों को भी प्राथमिकता दी जा सके।
सपा का यह कदम आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापक जनसमर्थन जुटाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही जमीनी स्तर पर सक्रिय हैं और घोषणापत्र जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में प्रचार अभियान तेज होने की संभावना है।










टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।