30 नवंबर, 2026  |  00:37 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

प्रदेश के वृहद पत्रकार संगठन की बैठक में व्यवस्था पर...?

विंध्याचल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों का जमावड़ा, लेकिन मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए नहीं हो सकी कोई सामूहिक व्यवस्था; पत्रकारों ने अपने-अपने जुगाड़ से किए दर्शन

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 4 बार पढ़ा गया
प्रदेश के वृहद पत्रकार संगठन की बैठक में व्यवस्था पर...?

विंध्याचल धाम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रांतीय बैठक हुई। प्रदेश कार्यकारिणी से लेकर प्रदेशभर के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और विंध्याचल की स्थानीय कार्यकारिणी तक की मौजूदगी रही। संगठन की एकजुटता, पत्रकारों के सम्मान और अधिकारों को लेकर चर्चाएं भी हुईं। लेकिन इस पूरे आयोजन के बीच एक सवाल ऐसा रहा, जिसने संगठन की व्यवस्थाओं और नेतृत्व की प्राथमिकताओं पर व्यंग्य करने का मौका दे दिया।

सवाल था—जब इतने बड़े संगठन के तमाम पदाधिकारी एक ही स्थान पर मौजूद थे, तो मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए पत्रकारों की कोई सामूहिक व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी?

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

अपने लिए प्रोटोकॉल, पत्रकारों के लिए जुगाड़!

विडंबना देखिए कि संगठन का वरिष्ठ नेतृत्व  जब विभिन्न जिलों में पहुंचते हैं तो उनके स्वागत, सम्मान और प्रोटोकॉल की व्यवस्थाओं को लेकर विशेष अपेक्षाएं रहती हैं। स्थानीय पदाधिकारी भी उनकी अगवानी और सुविधा में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। लेकिन जब बात प्रदेशभर से आए पत्रकारों की आस्था और मां विंध्यवासिनी के दर्शन की आई, तो शायद प्रोटोकॉल की परिभाषा ही बदल गई।

नतीजा यह हुआ कि प्रदेश कार्यकारिणी, जिलाध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की मौजूदगी के बावजूद दर्शन की कोई साझा व्यवस्था सामने नहीं आई। किसी ने स्थानीय संपर्कों का सहारा लिया, किसी ने अपनी पहचान आजमाई तो किसी ने भीड़ के बीच अपनी बारी का इंतजार किया। कुल मिलाकर पत्रकारों को मां के दरबार तक पहुंचने के लिए अपने-अपने जुगाड़ लगाने पड़े।

संगठन की एकजुटता बैठक तक या व्यवस्था तक भी?

यहां सवाल मां विंध्यवासिनी के दरबार में वीआईपी सुविधा पाने का नहीं, बल्कि प्रदेशभर से आए पत्रकारों के लिए बेहतर समन्वय और सामूहिक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी का है। आखिर जब बैठक की योजना बनाई गई थी, तो दर्शन व्यवस्था को भी आयोजन का हिस्सा बनाया जा सकता था।

पत्रकार दूसरों की व्यवस्थाओं की कमियां उजागर करते हैं, व्यवस्था से सवाल पूछते हैं और आम आदमी की आवाज बनते हैं। लेकिन जब अपने ही संगठन के कार्यक्रम में उनके लिए सामान्य समन्वय का अभाव दिखाई दे, तो सवाल उठना स्वाभाविक है।

आखिर में एक तीखा सवाल!

संगठन में पद, प्रतिष्ठा और प्रोटोकॉल की व्यवस्था तो दिखाई देती है, लेकिन क्या आम पदाधिकारी और दूर-दराज से आए पत्रकार भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं?

क्योंकि मां के दरबार में सभी भक्त बराबर हैं। वहां न प्रदेश अध्यक्ष का पद चलता है, न जिलाध्यक्ष की कुर्सी और न किसी का संगठनात्मक रुतबा। शायद संगठन को भी यही संदेश समझने की जरूरत है कि सम्मान केवल शीर्ष नेतृत्व का नहीं, हर उस पत्रकार का होना चाहिए, जो संगठन की ताकत है।

वरना अगली बैठक में एजेंडे में एक प्रस्ताव यह भी जोड़ देना चाहिए—नेतृत्व के लिए प्रोटोकॉल पहले, पत्रकारों के लिए जुगाड़ बाद में!

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।