मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में एक 16 वर्षीय लड़के की आंख के ऊपरी हिस्से, आईब्रो के पास कुत्ते के दांत जैसा एक दांत निकलने का दुर्लभ मामला सामने आया है। डॉक्टरों ने इसे ‘एक्टोपिक टूथ’ बताया है।
मां के गर्भ में भ्रूण के विकास के दौरान दांत बनाने वाली कोशिकाएं गलती से सही जगह की बजाय आंख के पास पहुंच गईं, जिससे वहां दांत विकसित हो गया। यह स्थिति बहुत कम देखी जाती है।
लड़के को असुविधा होने पर परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी कर दांत को सफलतापूर्वक निकाल दिया। मरीज की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज से आंख को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। यह मामला मेडिकल जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।