18 अक्टूबर, 2026  |  00:20 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

सीकरी में 91वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

176 मरीजों की आंखों की जांच, 36 मोतियाबिंद रोगियों को ऑपरेशन के लिए भेजा

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
सीकरी में 91वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

फतेहपुर सीकरी (आगरा)। बी.आर. स्कूल समिति फतेहपुर सीकरी की ओर से शनिवार को 91वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 176 मरीजों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जांच के दौरान 36 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए कल्याणं करोति नेत्र संस्थान, गोवर्धन रोड, जचौदा भेजा गया।

यह शिविर कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा थियोब्रोमा और हेल्पएज इंडिया के सहयोग से संचालित किया गया। शिविर में अनुभवी नेत्र चिकित्सकों और आधुनिक मशीनों की मदद से मरीजों का परीक्षण किया गया। जरूरतमंद मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण रही।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें आंखों की समस्याओं के प्रति जागरूक करना है।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. अनुभव, पंकज पुजारी, कन्हैया, राज धनगर, अजय कुमार, नितिन गर्ग, श्रेय गोयल और ऋषि चौधरी सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। आयोजन के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क जांच और आगे के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

 

संवाददाता: दिलशाद समीर, फतेहपुर सीकरी (आगरा)

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।