27 नवंबर, 2026  |  22:21 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

डी.पी. जैन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

नवीन शाहदरा जिले में मिली अहम जिम्मेदारी, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 43 बार पढ़ा गया
डी.पी. जैन बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष

दिल्ली । समाजसेवी एवं शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डी.पी. जैन (देवेंद्र प्रताप सिंह जैन) को भारतीय जनता पार्टी ने नवीन शाहदरा जिले के अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

डी.पी. जैन पूर्व में राम नगर जैन समाज के महासचिव रह चुके हैं। वर्तमान में वह सुप्रसिद्ध निश्चय निशा जैन फाउंडेशन में राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

नियुक्ति की खबर मिलते ही क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डी.पी. जैन ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, रोहतास नगर विधायक जितेंद्र महाजन, जिला अध्यक्ष मास्टर विनोद कुमार, महामंत्री बिन्नी वर्मा एवं दुष्यंत वर्मा, निगम पार्षद चंद्र प्रकाश शर्मा, दिल्ली प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अनीस अब्बासी, महामंत्री सचिन जैन तथा जिला अध्यक्ष फिरोज मलिक सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और अपने कार्यों के माध्यम से भाजपा को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे।

 

यह खबर शेयर करें
jilanazar.com
jilanazar.com · सम्पादकीय डेस्क jilanazar.com की और खबरें →

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।