18 अक्टूबर, 2026  |  00:21 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

छात्रों ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा, रामायण मंचन से जीवंत हुई संस्कृति

मथुरा।रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा में शनिवार,17 अक्टूबर को बिना अग्नि के पाक कला प्रतियोगिता तथा अष्टमी एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्या…

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 2 बार पढ़ा गया
छात्रों ने दिखाई पाक कला की प्रतिभा, रामायण मंचन से जीवंत हुई संस्कृति

मथुरा।रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल, मथुरा में शनिवार,17 अक्टूबर को बिना अग्नि के पाक कला प्रतियोगिता तथा अष्टमी एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ अनेक विशिष्ट गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।बिना अग्नि के पाक कला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने आग का प्रयोग किए बिना विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता और पाक-कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ ने प्रथम, कक्षा सात ने द्वितीय तथा कक्षा नौ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले ‘फ्लेवर फिएस्टा’ नामक स्टॉल पर कक्षा आठ की छात्राओं कृतिका, ईशा, पिहू और प्राची ने मेयो एवं आलू सैंडविच तथा मोनाको लस्सी तैयार की। वहीं, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले ‘दाबेली का धमाका विद ओरियो चॉकलेट पुडिंग’ नामक स्टॉल पर कक्षा सात की छात्राओं लक्षिता, काव्या, अनिका और पारुल ने अपनी प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संपूर्ण रामायण का आकर्षक मंचन कर भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा को जीवंत किया। मंचन के माध्यम से धर्म की महत्ता और सत्य की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर रावण दहन किया गया,जिसने बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीकात्मक संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार शर्मा, उपप्रधानाचार्य श्री प्रभात सिंह भाटी तथा विद्यालय की निदेशिका श्रीमती लता गोयल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े रहने और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा और उत्साह की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को उनके सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।