मथुरा। वृंदावन में 20 अक्टूबर को दशहरे के अवसर पर क्षत्रिय समाज का शस्त्र पूजन महाआयोजन किया जाएगा। वृंदावन क्षत्रिय महासभा की ओर से श्रीराम फार्म हाउस में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र के अलावा आसपास के राज्यों से भी समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को मथुरा के एक होटल में समाज के प्रतिनिधियों की बैठक हुई।बैठक में भरतपुर, डीग, कामां, नगर, पलवल, होडल और हसनपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मथुरा की पांचों तहसीलों और अलग-अलग ब्लॉकों से जुड़े समाज के लोग भी मौजूद रहे। बैठक में सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई।ठाकुर हरीबल्लभ सिंह ने कहा कि पहली बार ब्रज क्षेत्र के क्षत्रिय समाज को व्यापक स्तर पर एक मंच पर लाकर यह आयोजन किया जा रहा है। शस्त्र पूजन धर्म, न्याय, मर्यादा और राष्ट्ररक्षा के प्रति कर्तव्यों का स्मरण कराता है। जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि महासभा सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जोड़ने का प्रयास कर रही है। ठाकुर धर्मेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र सिंह सिसोदिया और कुंवर नरेंद्र सिंह ने भी युवाओं व समाज के लोगों से आयोजन में शामिल होने की अपील की। पूर्व विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह ने आयोजन में सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में कई सामाजिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।