27 नवंबर, 2026  |  20:53 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

दरगाह पर फ्रांसीसी महिला पर्यटक बेहोश

सुरक्षाकर्मियों ने स्ट्रेचर से बाहर पहुंचाया, उपचार के लिए आगरा ले जाया गया

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 65 बार पढ़ा गया
दरगाह पर फ्रांसीसी महिला पर्यटक बेहोश

फतेहपुर सीकरी। विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुर सीकरी में मंगलवार दोपहर भ्रमण के दौरान फ्रांस निवासी करीब 65 वर्षीय महिला पर्यटक लॉरेंस की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हजरत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह के पीछे महिला के बेहोश होने से पर्यटकों के समूह में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, लॉरेंस करीब 20 विदेशी पर्यटकों के समूह के साथ फतेहपुर सीकरी के ऐतिहासिक स्मारकों को देखने आई थीं। भ्रमण के दौरान दरगाह परिसर में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

 

सुरक्षाकर्मियों ने दिखाई तत्परता

महिला की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के स्मारक की सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी कमांडर मुकेश यादव अपने जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सहायता करते हुए महिला को स्ट्रेचर की मदद से दरगाह परिसर से बाहर पहुंचाया।

 

उपचार के लिए आगरा रवाना

इसके बाद पर्यटक समूह के अन्य सदस्यों और गाइड की मदद से महिला को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से महिला को तत्काल परिसर से बाहर निकालकर चिकित्सा सहायता के लिए रवाना किया गया। हालांकि, महिला की तबीयत बिगड़ने के कारण और उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।