18 अक्टूबर, 2026  |  00:54 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

गांव के तालाब में मगरमच्छ की दहशत, खाली कराया जाएगा पानी

वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, पानी और दलदल के चलते नहीं हो सका रेस्क्यू

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 3 बार पढ़ा गया
गांव के तालाब में मगरमच्छ की दहशत, खाली कराया जाएगा पानी

जैतपुर (आगरा)। जैतपुर क्षेत्र के क्यारी गांव में तालाब में मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शनिवार को ग्राम प्रधान प्रदीप यादव के घर के पीछे स्थित तालाब की उथली जमीन पर मगरमच्छ धूप सेंकता नजर आया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। करीब आधे घंटे तक धूप में रहने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ने पर मगरमच्छ पानी में चला गया।

गांव के नजदीक तालाब होने के कारण ग्रामीणों को आशंका है कि मगरमच्छ आसपास की गलियों और घरों की ओर आ सकता है। इससे बच्चों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का प्रयास किया, लेकिन तालाब में अधिक पानी और दलदल होने के कारण मगरमच्छ को पकड़ना संभव नहीं हो सका।

जैतपुर के वन क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह सेंगर ने बताया कि तालाब को खाली कराने के लिए खंड विकास अधिकारी नीरज तिवारी से संपर्क किया गया है। तालाब का पानी खाली होने के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने और तालाब के आसपास जाने से बचने की जरूरत है।

 

संवाददाता: सोनू ओझा, जैतपुर, आगरा

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।