18 अक्टूबर, 2026  |  00:13 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

संपूर्ण समाधान दिवस पर लगी पिंक हेल्प डेस्क

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
संपूर्ण समाधान दिवस पर लगी पिंक हेल्प डेस्क

फतेहाबाद (आगरा)। तहसील मुख्यालय पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मिशन शक्ति अभियान के तहत पिंक हेल्प डेस्क लगाकर महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों और सरकारी हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं की शिकायतें सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का प्रयास किया।

एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने पिंक हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

महिला उपनिरीक्षक शिवानी आर्य ने अपनी टीम के साथ जागरूकता पर्चे वितरित किए। उन्होंने महिलाओं को घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ और साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। साथ ही अपील की कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं बिना भय के पुलिस की सहायता लें।

एसीपी इमरान अहमद ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानित और आत्मनिर्भर बनाना है। संपूर्ण समाधान दिवस पर पिंक हेल्प डेस्क की पहल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को अपनी समस्याएं रखने और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला।

संवाददाता: सुशील गुप्ता, फतेहाबाद (आगरा)

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।