18 अक्टूबर, 2026  |  00:12 IST
Jila Nazar
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

फतेहाबाद में मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, 24 अक्टूबर को भी लगेंगे कैंप

सभी बूथों पर पहुंचे बीएलओ, एसडीएम ने किया निरीक्षण; फॉर्म-6 भरकर जुड़वा सकेंगे नाम

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 5 बार पढ़ा गया
फतेहाबाद में मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू, 24 अक्टूबर को भी लगेंगे कैंप

फतेहाबाद (आगरा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाए गए। अभियान के तहत अगला कैंप 24 अक्टूबर 2026 को भी आयोजित होगा।

विशेष अभियान के दौरान सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों के फॉर्म भरवाने और पंजीकरण संबंधी जानकारी देने के लिए तैनात रहे।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

एसडीएम स्वाति शर्मा ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर अभियान की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि भारत का नागरिक, जिसकी आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, जो संबंधित निर्वाचन क्षेत्र का सामान्य निवासी है और जिसका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वा सकता है। आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज जमा करना अनिवार्य है।

प्रशासन ने युवाओं से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता बनने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान तहसीलदार शेखर मिश्रा, खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार और आरपी संजय शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने भी बूथों का निरीक्षण किया।

संवाददाता: सुशील गुप्ता, फतेहाबाद (आगरा)

 

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।