29 नवंबर, 2026  |  23:05 IST
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आगरा की डॉ. शिवालिका शर्मा को थाईलैंड में IBFARM फेलोशिप

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में भी किया प्रतिभाग, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर रखे विचार

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 12 बार पढ़ा गया
आगरा की डॉ. शिवालिका शर्मा को थाईलैंड में IBFARM फेलोशिप

आगरा। आगरा की डॉ. शिवालिका शर्मा ने एस्थेटिक एवं रीजेनेरेटिव मेडिसिन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। थाईलैंड के पटाया में 6 से 8 अक्टूबर तक आयोजित IAAM के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उन्हें प्रतिष्ठित IBFARM फेलोशिप से सम्मानित किया गया।

डॉ. शिवालिका शर्मा के अनुसार, वह आगरा की पहली डॉक्टर हैं, जिन्हें यह फेलोशिप प्राप्त हुई है। सम्मेलन में उन्होंने विशेषज्ञ फैकल्टी के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों के साथ विचार साझा किए।

विज्ञापन
WhatsApp
WhatsApp
WhatsApp

इस दौरान उन्होंने PRP, PRF, कोलेजन बायोस्टिमुलेशन तथा एडवांस इंजेक्टेबल तकनीकों पर चर्चा की। इन तकनीकों का उपयोग एस्थेटिक एवं रीजेनेरेटिव मेडिसिन में विभिन्न उपचार प्रक्रियाओं के लिए किया जाता है।

डॉ. शिवालिका की इस उपलब्धि को आगरा के चिकित्सा जगत के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों, नई तकनीकों और विशेषज्ञता के क्षेत्र में जागरूकता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उनकी सफलता से चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।