आगरा। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ होम्योपैथिक फिजिशियंस (आईआईएचपी) सेंट्रल जोन द्वारा सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस विषय पर फ्री होम्योपैथिक वेबिनार का सफल आयोजन किया गया।
वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईएचपी सेंट्रल जोन के चीफ कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेन्द्र सिंह ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एक ऐसे मरीज का केस प्रस्तुत किया, जिसे डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी थी, लेकिन वह होम्योपैथिक दवाओं से पूरी तरह ठीक हो गया। डॉ. सिंह ने सर्वाइकल के लक्षण, कारण और प्रभावी होम्योपैथिक उपचार पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

इस ज्ञानवर्धक वेबिनार में चिकित्सकों के साथ-साथ होम्योपैथी के छात्र-छात्राएं और आम लोग भी बड़ी संख्या में जुड़े, जिससे इसका लाभ जन-जन तक पहुंचा।
कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर डॉ. अंबुज शुक्ला (महासचिव, आईआईएचपी उत्तर प्रदेश) रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पी.सी. श्रीवास्तव ने डॉ. राजेन्द्र सिंह के प्रयासों की सराहना की। अंत में आईआईएचपी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. ओ.पी. श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बताया।





टिप्पणियाँ
इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।