20 अक्टूबर, 2026  |  00:50 IST
Jila Nazar
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर समोगर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

शारदीय नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, कमिश्नरेट आगरा अभिषेक अग्रवाल ने नगला सबला चौकी क्षेत्र के समोगर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 6 बार पढ़ा गया
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर समोगर घाट पर सुरक्षा व्यवस्था परखी

फतेहाबाद। शारदीय नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है। सोमवार को पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, कमिश्नरेट आगरा अभिषेक अग्रवाल ने नगला सबला चौकी क्षेत्र के समोगर घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए घाट पर अलग से विसर्जन कुंड बनवाया है। पुलिस उपायुक्त ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कुंड में ही करें और नदी की ओर न जाएं। उन्होंने प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने का आग्रह किया।

विज्ञापन
WhatsApp

निरीक्षण के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन को व्यवस्थित रखने, भीड़ नियंत्रित करने और यातायात सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस दौरान थाना प्रभारी बमरौली कटारा दीपक तिवारी, उपनिरीक्षक करन सिंह, महिला उपनिरीक्षक अश्वनी पाल, आकांक्षा शर्मा और महिला मुख्य आरक्षी अन्नू चौधरी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।