15 अक्टूबर, 2026  |  15:09 IST
Jila Nazar
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450

सीएम योगी कल आगरा में, चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण, दिवंगत विधायक के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 7 बार पढ़ा गया
सीएम योगी कल आगरा में,  चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार, 16 अक्टूबर को करीब तीन घंटे के आगरा दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे विशेष राजकीय विमान से खेरिया हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

यहां से मुख्यमंत्री सीधे ताज ईस्ट गेट स्थित निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का निरीक्षण करने जाएंगे। म्यूजियम का करीब 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसका उद्घाटन 15 दिसंबर को प्रस्तावित है।

विज्ञापन
💬

ऐसी खबरें सबसे पहले पाएँ — हमें WhatsApp पर जोड़ें

खबर भेजने का नंबर: 7534805152

जुड़ें

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद रोड स्थित टाटा ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा ने स्नातक सीट से डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक सीट से हरि किशोर तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी का दावा है कि जनसभा में आगरा सहित आसपास के जिलों से करीब 15 हजार लोग शामिल होंगे।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री फतेहाबाद के नगला देवहंस पहुंचकर दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वह खेरिया हवाई अड्डे से गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।