27 नवंबर, 2026  |  04:38 IST
Jila Nazar
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
विज्ञापन
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450
Billboard 1275x450

आईडीबीआई बैंक की बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल

आईडीबीआई बैंक को विदेशी निवेशक के हाथों बेचने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तीन दिसंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे।

⏱ 1 मिनट में पढ़ें👁 9 बार पढ़ा गया
आईडीबीआई बैंक की बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशव्यापी बैंक हड़ताल

आगरा। आईडीबीआई बैंक को विदेशी निवेशक के हाथों बेचने के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में तीन दिसंबर को देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। एआईबीईए, एआईबीओए और बैफी सहित प्रमुख बैंक यूनियनों ने हड़ताल का समर्थन किया है।

बैंक यूनियन नेता मदन मोहन राय ने बताया कि सरकार ने आईडीबीआई बैंक की 60 प्रतिशत हिस्सेदारी कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स को बेचने की मंजूरी दी है। 

यूनियनों का कहना है कि बैंक लाभ में है और इसमें करीब 3.50 लाख करोड़ रुपये की जमा राशि है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक आम जनता की बचत की सुरक्षा का माध्यम हैं। निजीकरण से जनधन निजी हाथों में जाने का खतरा है। इससे पहले कर्मचारी दो और तीन नवंबर को भी हड़ताल कर चुके हैं। बिक्री प्रक्रिया जारी रहने से नाराज यूनियनों ने फिर आंदोलन का ऐलान किया है।

यह खबर शेयर करें

यह भी पढ़ें

टिप्पणियाँ

इस खबर पर सबसे पहले अपनी टिप्पणी करें।